महाराष्ट्र पुलिस की 365 से ज्यादा केस हल करने में मदद करने वाले कुत्ते रॉकी की मौत 

365 केस हल करने में की पुलिस की मदद, अब राजकीय सम्मान के साथ दी गई विदाई



मुंबई/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। महाराष्ट्र पुलिस की 365 से ज्यादा केस हल करने में मदद करने वाले कुत्ते रॉकी की रविवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रॉकी लंबे वक्त से बीमार था। पुलिस कर्मियों ने राजकीय सम्मान के साथ रॉकी को अंतिम विदाई दी। इतना ही नहीं महाराष्ट्र के गृह मंत्री और महाराष्ट्र पुलिस ने ट्वीट कर रॉकी को श्रद्धांजलि भी दी। 
रॉकी बीड पुलिस में था। बीड पुलिस ने ट्वीट कर बताया, हमारे साथी का लंबी बीमारी के चलते शाम 4 बजे निधन हो गया। उसने 365 केसों को हल करने में अहम भूमिका निभाई। रॉकी के निधन से बीड पुलिस परिवार काफी दुखी है। रॉकी को श्रद्धांजलि दी गई। 


वहीं, महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने लिखा, गुड बाय रॉकी। बीड पुलिस का एक कुत्ता जिसका नाम रॉकी था, लंबी बीमारी के चलते उसका निधन हो गया। प्रार्थना करता हूं कि उसकी आत्मा को शांति मिले। 


दूसरे ट्वीट में देशमुख ने लिखा, महाराष्ट्र पुलिस में कुत्तों की टीम अहम रोल निभाती है। महाराष्ट्र पुलिस द्वारा ट्रेन्ड किए गए कुत्ते हजारों लोगों की जान बचाने के लिए काम करते हैं। रॉकी ने 365 केसों में अहम भूमिका निभाई। 


इतना ही नहीं गृह मंत्री ने अंतिम संस्कार की तस्वीरें भी शेयर कीं। रॉकी को अंतिम विदाई देने पुलिस के तमाम बड़े पहुंचे। 


अनिल देशमुख के मुताबिक, रॉकी ने आतंकी हमलों, बम निष्क्रिय करने, बम स्कवाड और तमाम केसों में काम किया। 


Post a Comment

और नया पुराने