नरसिंहपुर : कौशल्या बाई बनी आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना बनी मददगार



नरसिंहपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।  नरसिंहपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत गड़रिया के ग्राम सालीबाड़ा की श्रीमती कौशल्या बाई ठाकुर को अपने परिवार के पालन- पोषण के लिए मजदूरी पर निर्भर रहना पड़ता था। वे अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा नहीं दिला पा रही थी, उनके पास रोजगार का कोई साधन नहीं था और उनकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब थी। ऐसे में मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना कौशल्या बाई के जीवन में आशा की किरण बनकर आई।
         कौशल्या बाई ने अन्य महिलाओं के साथ मिलकर गणेश आजीविका स्वसहायता समूह का गठन किया। उन्होंने सबसे पहले एक हजार रूपये का छोटा ऋण आरएफ से लिया। अपने पास से कुछ राशि मिलाकर उन्होंने एक बकरी खरीदी और फिर सामुदायिक निवेश निधि से 10 हजार रूपये का लोन लेकर दो बकरी और खरीदी। बकरी पालन से उनकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आया। इसके बाद कौशल्या बाई ने मुख्यमंत्री आर्थिक कल्याण योजना से 50 हजार रूपये का लोन लिया। लोन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुंगवानी ने स्वीकृत किया, इससे कौशल्या बाई ने किराना दुकान खोली। बकरी पालन और किराना दुकान के माध्यम से कौशल्या बाई को अच्छी आमदनी होने लगी। इन कार्यों से अब कौशल्या बाई हर महिने 10 हजार रूपये तक की आय अर्जित कर रही हैं। कौशल्या बाई अब पूरी तरह आत्मनिर्भर हैं और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है।
         कौशल्या बाई कहती हैं कि स्वसहायता समूह और आर्थिक कल्याण योजना से उनके जीवन में सुखद बदलाव आया है। उन्होंने सोचा नहीं था कि कभी परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत होगी। कौशल्या बाई इसके लिए मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट करती हैं।


Post a Comment

और नया पुराने