अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने वन पुनर्स्थापना प्रबंधन पर ग्रामीणों से की चर्चा


बालाघाट/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। मध्यप्रदेश के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक सी के त्यागी ने उत्तर वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत दक्षिण उकवा वन परिक्षेत्र के ग्राम मुरूम बटरंगा पहुंचकर पुनर्स्थापना प्रबंधन पर ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होंने ग्राम वन समिति मुरूम के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों एवं ग्रामीणों के बीच चौपाल में समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों से समिति द्वारा कराये गये कार्यों पर विस्तार से चर्चा की और उनकी समस्याओं को सुना।
    ग्राम वन समिति मुरूम के अध्यक्ष उदलसिंह मरकाम, उपाध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी उईके एवं समिति सदस्य बीरबल मरकाम ने  समिति के माध्यम से कराये गये कार्यों एवं समिति को आबंटित कक्ष क्रमांक 1923-ए एवं बी, 1925, 1926 एवं 1927 के कुल 1067 हेक्टेयर में योजना तैयार कर समिति द्वारा स्वयं कार्य कर होने वाली आय एवं वनोपज की भागीदारी के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
    समिति की बैठक में बालाघाट वन वृत्त के मुख्य वन संरक्षक एन एस सनोडिया, उत्तर वन मंडल के वनमंडलाधिकारी ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव, दक्षिण वन मंडल के वन मंडलाधिकारी अनुराग कुमार, बालाघाट वन वृत्त के समस्त उप वनमंडलाधिकारी, समस्त परिक्षेत्र अधिकारी, उत्तर एवं दक्षिण वन मंडल के समस्त परिक्षेत्र सहायक, बीट गार्ड बटरंगा एवं अन्य बीटगार्ड उपस्थित थे। इस अवसर पर वन क्षेत्र में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कराये जाने वाले कार्यों के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।


Post a Comment

أحدث أقدم