भारतीय सेना की दरियादिली, रास्ता भूलकर सिक्किम पहुंचे 3 चीनी नागरिकों की बचाई जान


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। एलएसी पर भारत और चीन के बीच विवाद के बावजूद भारतीय सेना ने दरियादिली दिखाते हुए रास्ता भूलकर सिक्किम पहुंचे 3 चीनी नागरिकों की जान बचाई। ये तीनों एक कार में सवार थे और रास्ता भूल कर उत्तरी सिक्किम पहुंच गए। इनमें एक महिला भी थी। यह क्षेत्र एक समतल पठार है, जिसकी ऊंचाई 17,500 फीट है। तिब्बती पठार और उत्तरी सिक्किम पठार साथ लगते हुए हैं। घटना 3 सितंबर की है।


यहां तापमान जमाव बिंदु से नीचे होने के कारण इन तीनों के लिए हालात काफी मुश्किल बने हुए थे। इसी दौरान भारतीय सेना तुरंत वहां पहुंच गई और उन्हें चिकित्सा सहायता, ऑक्सीजन, भोजन और गर्म कपड़े दिए। इसके बाद सेना के जवानों ने इन्हें वापस जाने का रास्ता भी बताया। एक जवान ने उनकी कार का ऑयल व कार इंजन की भी जांच की।


Post a Comment

أحدث أقدم