भगत सिंह के के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प


मुजफ्फरपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। बोचहां की विभिन्न पंचायतों में भगत सिंह की जयंती मनाई गई। युवाओं ने भगत सिंह को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए उनके सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया। इंकलाबी नौजवान सभा व भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रखंड कार्यालय पर शर्फुद्दीनपुर एवं वल्थी रसूलपुर आदि स्थानों पर जयंती मनायी। मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा के प्रखंड संयोजक सलमान जमशेद, माले नेता राम नंदन पासवान, प्रखंड सचिव रामबालक सहनी, अशोक पासवान, राजेश राम व मोहम्मद करीम भी थे।


साहेबगंज में मनी भगत सिंह की जयंती


साहेबगंज। सीपीआईएमएल की ओर से आशा पट्टी परसौनी गांव में भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान शहीद भगत सिंह चौक पर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने साम्राज्यवाद व पूंजीवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर अंचल सचिव डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी, जगलाल पासवान, मिश्रीलाल राय, चंद्रिका सिंह भी थे।


 


Post a Comment

और नया पुराने