कोविड-19 : रिकॉर्ड 97,570 नये मामले, एक दिन में 1201 की मौत!


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देश में कोविड-19 के 97,570 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 लाख के पार हो गई। वहीं इस संक्रमण से अब तक 36,24,196 लोग ठीक हो चुके हैं और देश में स्वस्थ होने की दर 77.77 फीसदी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आंकड़ों में बताया गया है कि देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 46,59,984 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,201 और संक्रमितों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 77,472 हो गई। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से होने वाली मृत्यु दर में कमी आई है और अब यह 1.66 फीसदी है। इसके अनुसार देश में फिलहाल संक्रमण के 9,58,316 मरीजों का इलाज चल रहा है जो संक्रमितों की कुल संख्या का 20.56 फीसदी है।


Post a Comment

और नया पुराने