रिकार्ड : देश में एक दिन में 90 हजार से ज्यादा मरीज

देश में कोरोना मामले 41 लाख के पार, 70626 मौतें



नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देश में एक दिन में रिकॉर्ड 90,632 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल मामले 41 लाख के पार पहुंच गये हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह अपडेट किए इन आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 1065 संक्रमितों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 70,626 हो गयी। राहत की बात यह कि इस दौरान रिकार्ड 73,642 मरीज ठीक हुए। इसके साथ ही कोरोना से उबरे लोगाें की संख्या बढ़कर करीब 31.80 लाख हो गयी। मंत्रालय के अनुसार ठीक होने की दर बढ़कर 77.32 प्रतिशत हो गयी, वहीं मृत्यु दर कम होकर 1.72 प्रतिशत रह गयी, जो दुनिया में सबसे कम मृत्यु दर में से एक है। वहीं, आईसीएमआर के मुताबिक 5 सितंबर तक 4.88 करोड़ से ज्यादा टेस्ट किये जा चुके हैं। 


अर्जुन कपूर भी संक्रमित


अभिनेता अर्जुन कपूर ने कहा कि वह कोरोना से संक्रमित हो गये हैं, लेकिन उनमें इसके लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। डॉक्टरों एवं अधिकारियों की सलाह पर घर में ही मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है।' 


 


Post a Comment

और नया पुराने