करीब एक माह जेल में रहने के बाद...रिहा हुई रिया! मीडिया को थी गाड़ी का पीछा करने की मनाही


मुम्बई/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को बंबई हाईकोर्ट से सुबह जमानत मिलने के बाद आज शाम भायखला जेल से रिहा कर दिया गया। रिया करीब एक माह से जेल में थीं। शाम को जेल से रिहा हो कर कड़ी सुरक्षा में रिया अपनी कार तक पहुंची। कार के शीशे पूरी तरह ढके गये थे। आज मुंबई पुलिस ने पहले ही मीडिया को निर्देश दिये थे कि मीडिया रिया के वाहन का पीछा नहीं करेगा। किसी ने निर्देश नहीं माना तो उसके खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा। मीडिया को पीछा करने की मनाही थी। उल्लेखनीय है कि रिया चक्रवर्ती को बंबई हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। हालांकि रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दी है। रिया के अलावा सुशांत के स्टाफ दीपेश सावंत और सैमुअल मिरांडा को भी जमानत मिल गई है। रिया को एक लाख के मुचलके पर जमानत मिली। रिहा होने के बाद उन्हें 10 दिन तक पुलिस स्टेशन पर हाजिरी लगानी होगी और पासपोर्ट जमा करना होगा। वह अदालत की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकेंगी।


 


Post a Comment

और नया पुराने