देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू की जयंती, राहुल गांधी ने शांतिवन जाकर दी श्रद्धांजलि


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। गांधी ने कहा कि नेहरू एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ देश की नींव रखी थी।


पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि
वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।


भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे
बता दें कि आज देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 131वीं जयंती है। उनका जन्‍मदिन 'बाल दिवस' के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1889 में जन्मे कांग्रेस के दिग्गज नेता नेहरू भारत के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे थे। गांधी ने ट्वीट किया, “आज भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती मना रहा है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे जिन्होंने भाईचारे, समानता और आधुनिक दृष्टिकोण के मूल्यों के साथ हमारे देश की नींव रखी थी।” उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास होना चाहिए कि इन मूल्यों को बचाकर रखें।” गांधी ने यहां स्थित शांतिवन जाकर नेहरू की 131वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।


Post a Comment

और नया पुराने