बीएमसी क्लब की 51 महिलाओं ने किया सुहागलें का आयोजन


जबलपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। ब्राह्मण महिला परिषद की बहनों ने मिलकर बसंत पंचमी का आयोजन किया साथ में 51 महिलाओं  की उपस्थिति में  सुहागलों का कार्यक्रम दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर  स्नेह नगर में किया गया। मां सरस्वती की पूजा आराधना के साथ सुहाग लो का विधि विधान से पूजा करके कार्यक्रम संपन्न किया।  जिसमें आज की आयोजिका  ममता तिवारी, आशा शर्मा, जागृति शुक्ला, सुनीता तिवारी, कल्पना तिवारी रही। सभी को सुहागिनों का सामान जिसमे चूड़ी, बिंदी, आलता आदि वितरित की गयी। इस अवसर पर अध्यक्ष कविता रिछारिया, ममता तिवारी, आयु तिवारी, राजलक्ष्मी पांडेय, प्रतिभा पानी, मंजुल तिवारी, स्वतंत्र, मांडवी, अनुराधा,रमा, रूचि तिवारी, रागनी, योजना, सुनीता, विनीता, कल्पना तिवारी, शिवा, कल्पना शुक्ला, विद्या उपाध्याय, विनीता तिवारी, रमा मिश्रा, श्वेता गोंटिया, प्रतिभा उपाध्याय, प्रज्ञा पाठक, मंजू तिवारी, आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

और नया पुराने