कोरोना : नागपुर में 15 मार्च से 21 मार्च तक लॉकडाउन!

पुणे/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।  महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए सरकार ने नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है। नागपुर के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने बृहस्पतिवार को बताया कि नागपुर में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। सिर्फ जरूरी सामान की दुकानें ही खुली रहेंगी। नागपुर में बुधवार को 1710 नए केस आए थे। वहीं नागपुर नगर निगम ने कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगों में हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं। यह महामारी है इसे गंभीरता से ही लेना चाहिए।

Post a Comment

أحدث أقدم