आज ही के दिन सन‍् 1879 को हुआ था महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म


अल्बर्ट आइंस्टीन। -फाइल फोटो

नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। विज्ञान के इतिहास में 14 मार्च का खास महत्व है। दरअसल इस दिन एक महान वैज्ञानिक का जन्म हुआ था और इसी दिन एक अन्य महान वैज्ञानिक ने दुनिया से विदा ले ली थी। सापेक्षता का सिद्धांत और द्रव्यमान एवं ऊर्जा का संबंध बताने वाले महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन का जन्म 14 मार्च 1879 को हुआ था और अंतरिक्ष भौतिकी को नया स्वरूप देने वाले दूसरे महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का निधन 17 मार्च 2018 को हुआ था। दोनों ही वैज्ञानिकों की महान मेधा को निर्विवाद स्वीकार किया गया। हॉकिंग ने सिर्फ व्हीलचेयर पर बैठे-बैठे ही क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्माण्ड विज्ञान का अध्ययन किया और वह आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद् बने। 


देश-दुनिया के इतिहास में 14 मार्च की तारीख पर दर्ज कुछ और महत्वपूर्ण घटनाएं

*1883: महान अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स का निधन

*1905: फ्रांसीसी समाजशास्त्री, दार्शनिक और पत्रकार रेमंड आरों का जन्म

*1913 : मलयाली लेखक शंकरन कुट्टी पोट्टेक्कट का जन्म

*1931: पहली बोलती भारतीय फिल्म ‘आलमआरा' का प्रदर्शन हुआ।

*1939: स्लोवाकिया ने आजादी की घोषणा की।

*1963: प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे जयनारायण व्यास का निधन।

*1965: प्रसिद्ध भारतीय फिल्म अभिनेता आमिर खान का जन्म।

*1998: सोनिया गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

*2013: शी चिनफिंग ने चीन की बागडोर संभाली।

*2020 : देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की तादाद 84 पर पहुंची।

Post a Comment

और नया पुराने