सामूहिक विवाह समारोह 21 मार्च को, दाम्पत्य सूत्र में बंधेंगे 14 जोड़े


आरोही जनकल्याण संस्था का आयोजन

रिपोर्टर मुहम्मद गुड्डू 

नौतन/पश्चिमी चम्पारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। प्रखंड क्षेत्र के रामजानकी मठ के प्रांगण में आयोजित होने वाली आरोही जनकल्याण संस्था के बैनर तले सामूहिक विवाह समारोह की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। संस्था के अध्यक्ष मुनीलाल पासवान ने बताया कि आरोही जनकल्याण संस्था गरीब और असहाय कन्याओं की शादी करने के लिए वचनबद्ध है। जो इस वर्ष आगमी 21 मार्च को सुनिश्चित किया गया है। इस वर्ष संस्था ने 14  गरीब कन्याओं की शादी कराने का निर्णय लिया गया है। कार्यक्रम का आयोजन लोगों के सहयोग और कमिटी सदस्यों के अथक प्रयास से सम्भव हो पाया है। इस आयोजन में प्यारे लाल चौरसिया पप्पू सिंह, शम्भू यादव, संजय सिंह, कामेश्वर साह, महम्दीन हाजाम, सुनैना देवी हृदयानंद सिंह, राकेश वर्मा, देवलाल कुशवाहा आदि का सहयोग और योगदान सराहनीय रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने