बिहार दिवस पर छात्र-छात्राओं को वितरित किया जायेगा मुख्यमंत्री का संदेश


रिपोर्टर सतीश मिश्रा 

मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क विभाग बिहार, पटना के आदेश पर बिहार दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री बिहार का संदेश सभी जीविका दीदियों एवं स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच  वितरित किया जाना है। उप विकास आयुक्त-सह-प्रभारी जिला पदाधिकारी ने कहा कि इसके लिए सभी प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को मुख्यमंत्री के संदेश को उपलब्ध करा दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री का संदेश छात्र-छात्राओं के बीच बिहार दिवस (22 मार्च) के पहले अवश्य वितरित कर दिया जाए। विदित हो कि मुख्यमंत्री द्वारा बिहार दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए संदेश लिखा गया है। इसी प्रकार सभी जीविका दीदियों के लिए भी मुख्यमंत्री के द्वारा संदेश लिखा गया है, संदेश को सभी जीविका दीदियों को 22 मार्च के पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  इसकी सारी तैयारियां कर ली गई हैं। 

Post a Comment

أحدث أقدم