यशवंत सिन्हा ने थामा तृणमूल कांग्रेस का दामन

कोलकाता/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन के धुर विरोधी यशवंत सिन्हा (83) शनिवार को तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये। उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 8 चरणों में होने वाले चुनाव से पहले यह कदम उठाया है। सिन्हा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी निभा चुके हैं, लेकिन भगवा पार्टी के नेतृत्व से मतभेदों के चलते वर्ष 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी। उनके बेटे जयंत सिन्हा झारखंड के हजारीबाग से भाजपा के लोकसभा सदस्य हैं।

‘मोदी, शाह के शासन में देश का लोकतंत्र खतरे में’

सिन्हा ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत समय की मांग है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए सिन्हा ने कहा कि उनके शासन में देश का लोकतंत्र खतरे में है। कोलकाता स्थित तृणमूल कांग्रेस कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में सिन्हा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में तृणमूल कांग्रेस सहयोगी थी और मंत्रिमंडल की बैठक में ममता ने स्वेच्छा से पेशकश की थी कि बंधकों को छुड़ाने के लिए उन्हें अपहरणकर्ताओं से बातचीत करने के लिए कंधार भेजा जाये। सिन्हा ने कहा, ‘वह (ममता) अपनी जान को लेकर बिल्कुल नहीं डरतीं।’

Post a Comment

أحدث أقدم