बिहार : पति पैक्स तो पत्नी मुखिया फिर भी विकास के मामले में पिछड़ रही मठिया पंचायत

रिपोर्टर अशरफ आलम 

केसरिया/पूर्वी चम्पारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। केसरिया प्रखंड के मठिया पंचायत में जल नल योजना विवादों से घिर गई है। जिसके कारण इसे आज तक चालू नही हो सका है।यह वाक्या मठिया पंचायत के फूलतकिया गांव की है। जहां मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत टंकी वर्षों से बनकर तैयार है। मगर पाईप का काम अधूरा है।इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार पंचायत के मुखिया के द्वारा कार्य में मनमानी करने को लेकर यह विवाद के घेरे में है। जिसके चलते अभी तक इसे शूरु नहीं किया गया है। इस संदर्भ मे इस वार्ड के वार्ड सदस्य से पूछने पर उन्होंने अपने को इस मामले से अनभिज्ञ बताया। टंकी है पर पानी गायब, पाईप है पर नल का पता नहीं, पाईप के भी जगह जगह फूट जाने की भी समस्या है। आवास योजना के अलावा भी इस पंचायत में बहुत सी समस्यायें हैं। जहां एक ही परिवार के दो जन प्रतिनिधि पति पैक्स अध्यक्ष तो पत्नी मुखिया के पद पर है। फिर भी विकास के मामले में  मठिया पंचायत पिछड़ रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم