शिव और शक्ति का मिलन है महाशिवरात्रि : शालिनी

(असरफ)

पूर्वी चम्पारण/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। केसरिया प्रखंड के नगर मुख्यालय में महाशिवरात्रि का पावन पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एक आकर्षक झांकी भी निकाली गई थी। जिसमें हाथी, घोड़ा, भूत, पिशाच गाजे बाजे के साथ डीजे की धुन पर थिरकते भक्तों व ऊँ० नमः शिवाय के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा ने भी इस पूजा में भाग लेकर पूजा समिति के अध्यक्ष व सदस्यों को धन्यवाद दिया l बाजार के सभी व्यवसाईयों का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आज महाशिवरात्रि के दिन ही शिव और शक्ति का मिलन भी माना जाता है। दरअसल इस अवसर पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। वही उन्होंने बताया कि इस पर्व को लेकर कई मान्यताएं हैं तथा हिंदू मान्यताओं में साल में आने वाली 12 शिवरात्रियों मे से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। सभी केसरिया वासियों को बधाइयां देकर सुख समृद्धि की कामना की। इस महाशिवरात्रि पर पूजा समिति के अध्यक्ष गुल्टेन कुशवाहा ने बताया कि इस पूजा में भक्तों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग सराहनीय रहा।  थानाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। इस मौके पर नप उप मुख्य पार्षद रौशन कुमार, भाजपा नेता विजय जयसवाल, राजेंद्र सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष इशाक आजाद, संजय किशोर तिवारी, डॉ. आरके दुबे, दीपेंद्र कुमार, भाजपा युवा नेता सुमित सिंह, नगर पैक्स अध्यक्ष विशूराज सिंह, आशीष जयसवाल, नितेश कुमार चंद्रवंशी, शुभम रंजन, मुकेश कुमार, गणेश पाठक, महेश पाठक, आशीष कुशवाहा, शिवनाथ कुशवाहा सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु शोभा यात्रा में शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने