बिहार : गैस सिलेंडर के फटने से 3 लोगों को मौत


रिपोर्टर सतीश मिश्रा

मधुबनी /बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन।  मधुबनी के जयनगर में गैस सिलेंडर के फटने से 3 लोग जलकर राख हो गए। खाना बनाने के दौरान हुए हादसे में मां-बेटी की सुबह में ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल बेटे मयंक की भी PMCH में मौत हो गई है। उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक अन्य पड़ोसी महिला भी बुरी तरह से झुलस गई है। उनकी स्थिति नाजुक है। इलाज के लिए उन्हें DMCH में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें PMCH रेफर कर दिया। मृतक की पहचान सोनी देवी (35 वर्ष) और उसकी पुत्री माही कुमारी ( 5 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे से बस्ती पंचायत में अफरा-तफरी मच गई है। मृतक के घर में मातम छा गया है।

बस्ती पंचायत के ब्राह्मण टोला वार्ड नं.-12 की ये घटना है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश झा की पत्नी एक बेटा मयंक और बेटी माही के साथ घर में रहती थी। घर के 4 पुरुष मुंबई में रहकर नौकरी करते हैं। हादसे के वक्त घर में सोनी अपने दो बच्चों के साथ मौजूद थी। घर में एक अन्य महिला भी रहती है, जो मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थी। खाना बनाने के दौरान सिलेंडर फट गया। मौके पर ही मां-बेटी की मौत हो गई। मयंक हादसे के दौरान रुम से निकलकर गेट पर खड़ा था। ब्लास्ट से पड़ोस की महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसी में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Post a Comment

और नया पुराने