बिहार : मुजफ्फरपुर में सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने के मामले में एक गिरफ्तार


रिपोर्टर सतीश मिश्रा 

मुजफ्फरपुर/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। हथौड़ी थाना क्षेत्र में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान अर्जुन सहनी के रूप में हुई है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। महिला थाने की पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को कवायद चल रही है। इधर, पीडि़ता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। साथ ही कोर्ट में 164 का बयान दर्ज कराया गया।

मौसी के घर आई थी पीड़िता 

बताया गया कि हथौड़ी थाना क्षेत्र की उक्त किशोरी बगल के गांव में मौसी के घर होली के एक महीने पूर्व से गई हुई थी। 29 मार्च की दोपहर दो बजे घास काटने को किशोरी गई हुई थी। इसी समय राजा कुमार, मनीष कुमार, अर्जून सहनी, यशवंत सहनी और छोटू साह किशोरी के समीप आए और जबरन पकड़कर मक्के के खेत में ले गए। वहां पर सभी आरोपियों ने बारी-बारी से जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों द्वारा धमकी दी गई कि किसी को बोली तो अंजाम बुरा होगा। इसके कारण पीड़िता द्वारा घर पर किसी को नहीं बताया गया। मगर जब गत सप्ताह सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो मामला प्रकाश में आया। इसके बाद पुलिस की ओर से मामले में संज्ञान लिया गया। तब जाकर पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय भी महिला थाने पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। डीएसपी पूर्वी ने कहा कि एक आरोपी को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश चल रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم