नई दिल्ली: रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आइसोलेशन में

नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को कोरोना की पुष्टि होने के बाद प्रियंका ने अपनी असम में चुनावी यात्रा को रद्द कर दिया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्होंने चिकित्सक की सलाह पर खुद को पृथक कर लिया है। एक वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने इसकी जानकारी दी। वैसे प्रियंका गांधी की कल की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। प्रियंका ने कहा-अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी... इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं, मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।'

Post a Comment

Previous Post Next Post