बिहार : कोरोना संक्रमण रोकने हर संभव प्रयास करें : मुख्यमंत्री


कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के सभी जिला  पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री की समीक्षात्मक बैठक 

रिपोर्टर सतीश मिश्रा 

मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। मुख्यमंत्री द्वारा कोविड-19 के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य के सभी जिला  पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई । बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जिले में कोरोना के रोकथाम संबंधी तैयारियों का जायजा लिया गया। 

जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिले में तमाम तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। अभी तक कुल  1106829 जांच हुई है। उन्होंने बताया कि अभी जिले में कुल 60 एक्टिव केस है। गांव/टोलों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, पिछड़ी बस्तियों, मॉल्स आदि में त्वरित गति से जांच प्रक्रिया जारी है। मार्च में जिले में पॉजिटिव रेट 0.11 रहा जो राज्य से काफी कम है। डायनेमिक कंटेनमेंटेंट जोन बनाने पर जोर दिया जा रहा, जिनका स्वरूप आवश्यकता पड़ने पर बढ़ाया और घटाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निम्नलिखित दिशा निर्देश दिए:

1. कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दें।

2. कोरोना संक्रमण निगरानी में लगे स्वास्थ्यकर्मियों/पदाधिकारियों और उनके परिवार जनों का नियमित जांच हो।

3. वैक्सिनेशन दर बढ़ाने पर जोर।

4. कोविड केयर सेंटर्स की संख्या बढ़ाने पर जोर।

5. विशेष कोविड अस्पताल का निर्माण।

6. किसी क्षेत्र में पॉजिटिव केस मिलते ही 72 घंटो के अंतर उस क्षेत्र के 30-35 लोगों का जांच और त्वरित कंटेनमेंट जोन बनाया जाए।

7. सजगता से मास्क जांच एवं लोगों में जागरूकता फैलाया जाए।

8. प्रवासियों के लिए कोरेंटाइन सेंटर का निर्माण हो। 


Post a Comment

और नया पुराने