अजब : दूल्हे से नहीं बना 2 का पहाड़ा, दुल्हन बोली नहीं कर सकती शादी

प्रतीकात्मक चित्र

महोबा/उत्तर प्रदेश/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। महोबा में दुल्हन ने दूल्हे से ऐसा सवाल पूछ लिया जिसका दूल्हे के पास जवाब नहीं था। बस इस बात पर ही बारात को बैरंग लौटना पड़ा। दूल्हे ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि एक साधारण ‘मैथ्स टेस्ट’ में फेल होने पर उसकी शादी का प्लान गड़बड़ा जायेगा। जानकारी के अनुसार दूल्हा शाम अपनी बारात के साथ शादी के मंडप में पहुंचा। दुल्हन को पहले ही उसकी शैक्षणिक योग्यता के बारे में संदेह था। जब वरमाला का मौका आया तो माला पहनने से पहले दुल्हन ने दूल्हे को 2 का पहाड़ा (टेबल) सुनाने के लिए कहा। दूल्हा इधर-उधर बगलें झांकने लगा। जिसके बाद दुल्हन ने शादी तोड़ दी। पुलिस ने बताया कि यह एक अरेंज मैरिज थी और दूल्हा महोबा जिले के धवार गांव का रहने वाला था। दुल्हन ने मंडप से बाहर निकलते हुए कहा कि वह उस व्यक्ति से शादी नहीं कर सकती, जिसे गणित की मूल बातें पता नहीं हैं। दोस्त और रिश्तेदार भी दुल्हन को समझाने में नाकाम रहे। दुल्हन के चचेरे भाई ने कहा कि वे यह जानकर चौंक गए कि दूल्हा अशिक्षित था। उन्होंने कहा कि दूल्हे के परिवार ने हमें उसकी शिक्षा के बारे में अंधेरे में रखा था। वह शायद स्कूल भी नहीं गया था। दूल्हे के परिवार ने हमें धोखा दिया था। उन्होंने अपनी बहन की सराहना की। दोनों पक्षों द्वारा गाँव के प्रमुख नागरिकों के हस्तक्षेप पर समझौता करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। यह सौदा हुआ कि दूल्हा और दुल्हन के परिवार उपहार और आभूषण लौटा देंगे।

Post a Comment

أحدث أقدم