नरसिंहपुर : रोको- टोको अभियान, मास्क नहीं लगाने वाले 270 व्यक्तियों पर लगा 26 हजार से अधिक का जुर्माना


रिपोर्टर अमित दीक्षित 
नरसिंहपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर रोको- टोको अभियान के तहत कलेक्टर वेद प्रकाश ने कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए अधिकारियों को क्षेत्र का लगातार भ्रमण करने और कोविड- 19 प्रोटोकाल का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए प्रेरित किया जावे। इस बारे में जागरूकता बढ़ाई जावे।
   इसी क्रम में जिले के 8 नगरीय निकायों में 25 मई को 405 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण‍ किया गया। साथ ही इस दिन 8 नगरीय निकायों में मास्क नहीं लगाने पर 270 व्यक्तियों पर 26 हजार 550 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
   25 मई को मास्क नहीं लगाने पर नगरीय निकाय क्षेत्र नरसिंहपुर में 12 व्यक्तियों पर 1200 रूपये, गाडरवारा में 7 व्यक्तियों पर 700 रूपये, करेली में 25 व्यक्तियों पर 2500 रूपये, गोटेगांव में 7 व्यक्तियों 700 रूपये, तेंदूखेड़ा में 15 व्यक्तियों पर 1250 रूपये, चीचली में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये, सांईखेड़ा में 5 व्यक्तियों पर 500 रूपये एवं सालीचौका में 2 व्यक्तियों पर 100 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 195 व्यक्तियों पर 19 हजार 500 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही तेंदूखेड़ा में 3 दुकानें सील की गई।
   इसके अलावा नगरीय निकाय नरसिंहपुर में 20, गाडरवारा में 10, करेली में 60, गोटेगांव में 15, तेंदूखेड़ा में 85, चीचली में 5, सांईखेड़ा में 10 व सालीचौका में 5 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसी प्रकार पुलिस द्वारा 195 लोगों को मास्क का नि:शुल्क वितरण किया गया।

Post a Comment

और नया पुराने