Black Fungus : देश में के 18 राज्यों में 5,424 मामले, गुजरात और महाराष्ट्र में है सबसे अधिक मरीज



नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देश में कोरोना कहर के साथ ब्लैक फंगस (Black Fungus) का कोहराम भी तेजी से जारी है। देश के 19 राज्यों में ब्लैक फंगस फैल चुका है। अब तक कुल 5,424 लोग इस फंगस से संक्रमित चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने जानकारी दी कि ब्लैक फंगस के सबसे अधिक मामले गुजरात और महाराष्ट्र में हैं। गुजरात में ब्लैक फंगस के 2165 मामले हैं वहीं महाराष्ट्र में 1188, उत्तर प्रदेश में 663, मध्यप्रदेश में 590, हरियाणा में 339 और आंध्र प्रदेश में 248 लोगों के म्यूकोरमाइसिस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। हर्षवर्धन ने बताया कि एम्फोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की नौ लाख खुराक केंद्र सरकार ने ब्लैक फंगस का इलाज करने के लिए आयात की है। जिसमें से अभी 50 हजार खुराक मिले हैं और तीन लाख अतिरिक्त खुराक अगले सात दिन में आने की संंभावना है।

.केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि 19 राज्य पहले ही म्यूकोरमाइकोसिस को महामारी घोषित कर चुके हैं। दरअसल महामारी अधिनियम के तहत अधिसूचित बीमारी की जानकारी सरकारी अधिकारियों को देनी होती है।

ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब यैलो फंगस का खतरा
बता दें कि ब्लैक और व्हाइट फंगस के बाद अब यैलो फंगस ने भी दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार यैलो फंगस का पहला मामला गाजियाबाद में मिला है और मरीज का इलाज ईएनटी सर्जन डॉक्टर बृज पाल त्यागी के अस्पताल में किया जा रहा है। डॉक्टरों की मानें तो सुस्ती, कम भूख लगना या बिल्कुल भी भूख न लगना और वजन कम होना मुकोरसेप्टिकस यानी यैलो फंगस के लक्षण होते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जैसे-जैसे यह आगे बढ़ता है, इसके और गंभीर लक्षण दिखने लगते हैं।

इसके अलावा गंभीर होने पर मवाद का रिसाव करना और संभवतः खुले घाव का धीमी गति से ठीक होना और सभी घावों की धीमी गति से भरना, कुपोषण और ऑर्गन फेलियर और आखिरकार आंखों का धंसना इसके लक्षण में शामिल होते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने