खेल : पूर्व हॉकी खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह का निधन


नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी रविंद्र पाल सिंह का कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। सिंह करीब दो सप्ताह से कोरोना से जूझ रहे थे। उन्होंने शनिवार की सुबह लखनऊ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनकी आयु 60 वर्ष थी। सिंह को 24 अप्रैल को विवेकानंद अस्पताल में भर्ती किया गया था।

जानकारी के अनुसार उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। वो कोरोना वॉर्ड से बाहर थे। शुक्रवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा। आज यानी शनिवार सुबह उनका निधन हो गया। बता दें कि मॉस्को ओलंपिक 1980 में उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता था। 

1979 से 1984 के बीच सिंह ने किया था शानदार प्रदर्शन
रविंद्र पाल सिंह का जन्म सीतापुर में हुआ था। सिंह ने विवाह नहीं किया था। साल 1979 में उन्होंने जूनियर विश्व कप भी खेला था। हॉकी छोड़ने के बाद स्टेट बैंक से उन्होंने स्वैच्छिक रिटायमेंट ले लिया था। वो भारतीय हॉकी टीम में सेंटर हाफ प्लेयर थे। उन्होंने 1979 से 1984 के बीच हॉकी के खेल में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने भारत के लिए दो ओलंपिक, 1980 और 1983 में चैम्पियंस ट्रॉफी, 1982 में विश्व कप इसी साल एशिया कप के लिए भी खेला था। 

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने किया शोक व्यक्त 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ज्ञानेंद्रो निंगोंबम ने कहा, ‘हॉकी इंडिया रविंदर पाल सिंह के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। रविंदर ने भारतीय हॉकी में अपार योगदान दिया और उनकी उपलब्धियां हमेशा याद रखी जायेंगी। इस कठिन समय से उबरने के लिये उनके परिवार और दोस्तों को ईश्वर शक्ति दे।’

Post a Comment

और नया पुराने