बिहार: जदयू नेता तनवीर अख्तर का कोरोना से निधन, सीएम नीतीश और तेजस्वी ने जताया दुख



नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। बिहार के जदयू नेता और विधान परिषद के सदस्य तनवीर अख्तर का आज निधन हो गया। वो कोरोना से संक्रमित थे। बीते कई दिनों से वो बीमार थे। पिछले महीने कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद शनिवार को वो कोरोना से जंग हार गए और उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जयाता शोक
राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि बिहार विधान परिषद के सदस्य मो. तनवीर अख्तर जी का निधन अत्यंत दुखद है। वे एक कुशल राजनेता थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें जन्नत में आला मकाम अता करें।

तेजस्वी याद ने व्यक्त किया शोक
वहीं विपक्षी दल राजद विधायक तेजस्वी यादव ने भी अख्तर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि कोरोना संक्रमण के कारण JDU एमएलसी जनाब तनवीर अख्तर जी के असामयिक निधन की खबर सुन आहत हूं। ईश्वर मरहूम को जन्नत में मक़ाम दें तथा संकट व दुःख की इस घड़ी में परिजनों को सब्र और हिम्मत दें।

बिहार के इन नेताओं की भी गई कोरोना से जान
बता दें कि इससे पहले बिहार में बीजेपी के एमएलसी हरिनारायण चौधरी का कोरोना से निधन हो चुका है। इसके अलावा बिहार सरकार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह भी कोरोना के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने