बिहार : समस्तीपुर में प्रेमी युगल को पेड़ में बांधा, सिर मुंडवा करा चेहरे पर लगाई कालिख


पटना/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। बिहार के समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के सोहमा गांव में लोगों के द्वारा कानून को हाथ में लेकर एक प्रेमी युगल को सजा दिये जाने का मामला सामने आया है। इस घटना एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि ग्रामीणों ने दोनों के पेड़ में बांध कर पिटाई की जा रही है। इसके बाद बेरहमी भीड़ के द्वारा प्रेमी के चेहरे पर कालिख और चूना लगाने के बाद उसका मुंडन कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक गांव की एक महिला को लेकर फरार हो गया था. जिसकी सूचना पर ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, तब दोनों को दूसरे गांव से पकडा गया. जिसके बाद ग्रामीणों ने उनकी जमकर पिटाई की। 

दोनों को पेड़ में बांध दिया गया. प्रेमी के चेहरे पर कालिख और चूना लगा दिया गया। इससे भी नहीं मन भरा तब प्रेमी का सिर मुंडन करा दिया। इस पूरी घटना के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो में कुछ लोग एक महिला को पकड़कर रखने और एक युवक के बाल काटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

इस वीडियो में कुछ महिलाएं और पुरुष तमाशबीन के रूप में भी नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक सोहमा गांव की एक शादीशुदा महिला अपने प्रेमी युवक के साथ भाग रही थी। ग्रामीणों ने उसे पकडा था। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह विवाहिता अपने प्रेमी के साथ बाइक से घर से भाग निकली। इसकी भनक लगने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। उसी क्रम में जगमोहरा पेट्रोल पंप के पास दोनों को पकडा गया। 

बताया जाता है कि जब इसकी जानकारी गांव के कुछ लोगों को हुई तो वे पहुंचे और दोनों को स्थानीय सरपंच सुनीता देवी के आवास पर ले गए। इसके बाद दोनों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। कुछ लोगों को कहना था कि लड़की की शादी तकरीबन दो वर्ष पूर्व हुई थी।

इससे पूर्व भी लड़की एवं उसके प्रेमी को लेकर गांव में पंचायत हुई थी। जिसमें लड़के को लड़की से दूर रहने की हिदायत दी गई थी। इस घटना के संबंध में पूछे जाने पर बिथान थाने की पुलिस ने अपनी अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस ने कहा कि यदि पीड़ित युवक के द्वारा लिखित शिकायत की जाती है तो मामले की जांच की जाएगी और दोषी लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

और नया पुराने