मुख्यमंत्री ममता भवानीपुर सीट से लड़ेंगीं उपचुनाव, शोभन देव का इस्तीफा !


कोलकाता/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पुरानी सीट भवानीपुर से उपचुनाव लड़ेंगीं। मिली जानकारी के अनुसार उस सीट से जीते त्रृणमूल कांग्रेस के विधायक एवं मंत्री बने शोभन देव मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिये अपनी सीट छोड़ दी है। हालांकि शोभन मंत्री पद पर बने रहेंगे। सूत्रों के अनुसार भवानीपुर से विधायक शोभन देव ने आज दोपहर बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव में ममता शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ नंदीग्राम से चुनाव हा गयी थीं। सूत्रो की मानें तो शोभनदेव को पार्टी राज्यसभा भेज सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने