बिहार : शौच के लिए निकली एक महिला के साथ गैंगरेप कर बिजली के खंभे से लटकाया



पटना/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। बिहार के समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाली के एक घटना सामने आई है, जिसमें आज अहले सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद महिला को मरणासन्न अवस्था व नग्न हालत में दुष्कर्मियों ने बिजली के पोल पर फंदे से लटका दिया। 

सुबह सात बजे के बाद लोगों की फंदे पर नग्न अवस्था में लटकी महिला पर नजर पड़ी। महिला को मरणासन्न स्थिती में देखकर लोग उसे इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय ले गये जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार रात पीडिता के घर में शादी समारोह था। घर के सभी लोग उसी में व्यस्त थे। शादी में टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर भी रात भर काम कर रहे थे। 

इस बीच आज अहले सुबह घर की एक बहू शौच के निकली तो टेंट-बाजा में काम करने वाले मजदूर महिला का पीछा करने लगे। महिला जैसे ही चौर में शौच करने पहुंची सभी ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसके जेवरात व कपड़े उतारवा लिया। इस दौरान आनाकानी करने पर महिला की पिटाई भी की गई। जबकि कपड़े और जेवरात उतरवाने के बाद सभी ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। 

इस दौरान महिला बेहोश हो गई, ऐसे में उसे मरा समझकर सभी दुष्कर्मियों ने पीड़िता को चौर(गांव से दूर खेत) में ही बिजली के पोल में नंगी अवस्था में फंदे पर लटका कर छोड दिया। इसके बाद आज सुबह पोल में बंधी महिला को देखने के बाद ग्रामीणों ने शक के आधार पर टेंट में काम करने वाले सात लोगों को एक-एक कर बंधक बना एक रूम में बंद कर दिया। 

काफी देर तक लोग अपने स्तर से ही घटना की तहकीकात करते रहे। जिससे काफी विलंब से पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, जहां उसे महिला के बिखरे कपडे मिले। बताया जाता है कि पुलिस ने उस पोल का भी जायजा लिया, जिसमें उसे लटकाया गया था। इसके बाद ग्रामीणों ने बंधक बनाये लोगों को पुलिस को सौंप दिया। 

थानाध्यक्ष चन्द्रकांत गौरी ने बताया कि ग्रामीणों ने सात लोगों को सौंपा है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि जब तक महिला होश में आकर बयान नहीं देगी, इस संबंध में तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता। वहीं रोसडा के डीएसपी एस। अख्तर ने कहा कि घटना की सूचना मिली है। इस मामले में सात लोगों को हिरासत में लिया गया गया है। महिला का बयान आते ही तत्काल कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना के बाद  इलाके में तनाव है।

Post a Comment

أحدث أقدم