बिहार : 24 घंटे से लापता युवक का मिला शव


मौके पर जमा भीड़। 

रिपोर्टर असरफ आलम 
केसरिया/पूर्वी चंपारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। केसरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मठिया सायफन पुल के समीप पानी में एक युवक के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी स्थानीय थाना को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेज दिया। जानकारी के अनुसार मृतक मठिया निवासी 11 नंबर वार्ड के निजामुद्दीन के पुत्र मजहर आलम का बताया जाता है। जो बीए का छात्र था। वहीं गांव के सुमित सिंह ने बताया कि कल सुबह लगभग 4 बजे शौच करने के लिए निकला काफी देर के बाद भी मृतक जब घर नहीं पहुंचा तो घर वाले उसे खोजने में जुट गये। लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं शुक्रवार को सुबह उसकी लाश मठिया सायफन पुल के समीप मिली, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। मृतक अपने नाना-नानी के घर पर रहता था। इस मामले में थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि प्राथ्मिकी दर्ज कर इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

Post a Comment

أحدث أقدم