बिहार : बाढ़ की संभावना पर इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी जाए



संभावित बाढ़ की तैयारी की समीक्षा बैठक आयोजित 
रिपोर्टर सतीश मिश्रा 
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जिलाधिकारी महोदय ने संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत बरियरिया टोला राजपुर पंचायत के मंगला पुर गांव में जल संसाधन विभाग के डाकबंगला मे संभावित बाढ़ की तैयारी की समीक्षा हेतु एक बैठक की। 

इस बैठक में अपर समाहर्ता, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन, जिला परिवहन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज, भूमि सुधार उप समाहर्ता अरेराज, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अरेराज, कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल गंडक तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि यथा मुखिया /वार्ड सदस्य ने भाग लिया। 

जिलाधिकारी ने कहा कि गंडक नदी के पानी बांध को टच कर गया है अतः हमें विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है अभी 380000 क्यूसेक पानी का बहाव है इसे बढ़ने की संभावना है 24 घंटा में इससे डबल पानी आएगा। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से तटबंध पर किए गए कार्यों की समीक्षा की।  कहा कि गंडक नदी के तटबंध पर 4 जगहों पर कटाव रोधी कार्य किए गए हैं। 

उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कहा कि बांध पर कहीं भी टूटने की संभावना प्रतीत होती है तो तुरंत इसकी सूचना प्रशासन को दी जाए। जनप्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों अपनी जिम्मेवारी निभाएंगे और समय से प्रशासन को सूचना देंगे ताकि बाढ़ को रोकने में सहायता मिल सके। 

जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी,को निर्देश दिया कि प्रभावित गांव में कम से कम 20 व्यक्तियों की सूची तैयार किया जाय जिसमें पूर्व मुखिया, वार्ड सदस्य, वर्तमान मुखिया,  प्रबुद्ध नागरिक जिनको पूर्व का अनुभव है। यह सूची 24 घंटे के अंदर तैयार किया जाए ताकि आपात स्थिति में इनकी सहायता ली जा सके। संग्रामपुर के सभी इलाकों में बाढ़ का पानी आने की संभावना है, उन्होंने कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया कि बांध पर गश्त  को बढ़ाया जाए। 

गश्त दंडाधिकारी का नंबर सर्वजनिक करने का निर्देश दिया गया।  कार्य पालक अभियंता ने बताया कि लगभग 60 किलोमीटर बांध है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को प्रत्येक 1 किलोमीटर पर गस्ती दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया। 

जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि नाव का रजिस्ट्रेशन जल्द करें। अंचल अधिकारी ने कहा कि अभी वर्तमान में 10 सरकारी और 36 निजी नाव का रजिस्ट्रेशन हुआ है। 

उन्होंने कार्यपालक अभियंता  को निर्देश दिया गया कि पूरे बांध पर लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। बांध के आसपास जितने भी गांव हैं, जनरेटर की व्यवस्था किया जाए ताकि लाइट की कमी नहीं हो। 

जिलाधिकारी ने सभी जनप्रतिनिधियों से समस्याओं के बारे बात की तथा अपने अपने क्षेत्रों में बांध पर की जाने वाली कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। सभी जनप्रतिनिधियों ने कराए जाने वाले कार्यों के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों से समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देश दिये। 

Post a Comment

أحدث أقدم