बिहार : मोती झील के विकास के दिए निर्देश


रिपोर्टर नूरुल होदा
मोतिहारी/पूर्वी चम्पारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। 
श्री राधाकृष्ण सभागार मोतिहारी में मोती झील के विकास हेतु समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने मोती झील के विकास एवं शहर के विकास हेतु आवश्यक कदम उठाने के लिए उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया। बैठक में नगर निगम के महापौर, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, नगर आयुक्त मोतिहारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

जिलाधिकारी ने पिछले बैठक में दिए गए कार्यों की अनुपालन समीक्षा  की समीक्षा की। उन्होंने मीना बाजार स्थित मोती झील पर किए गए अतिक्रमण के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त करते हुए अतिक्रमणकारियों के लिए यथोचित स्थान चिन्हित करने के लिए बने कमिटी के मंतव्य की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल मोतिहारी से पथो का सीमांकन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए निदेश दिया कि इस कार्य को जल्द से पूरा किया जाय। उन्होंने नगर निगम के नगर आयुक्त से मोतिहारी शहर मे नाला का निर्माण कार्य की अधतन जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निदेश दिया कि शहर मे बेतरतीब तरीके से होर्डिंग्स लगाए गए हैं इसे सूव्यवस्थित कराया जाय। उन्होंने कार्यपालक अभियंता विद्युत को निदेश दिया गया कि वैसे पोल जिसके माध्यम से पथ अतिक्रमण हुआ है उसे अविलंब हटाया जाए। 

नगर निगम के महापौर के द्वारा मोतीझील में 2 बोट चलाने हेतु आदेश देने का अनुरोध  जिलाधिकारी से किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आप प्रस्ताव भेजे इस पर विचार किया जाएगा। 



Post a Comment

और नया पुराने