बिहार : नहीं रहे समाजसेवी चंदेश्वर प्रसाद सिंह



रिपोर्टर असरफ आलम 
केसरिया/पूर्वी चंपारण/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। लाला छपरा ताजपुर के निवासी चंदेश्वर प्रसाद सिंह का निधन हो जाने से क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर   कौमी एकता फ्रंट कार्यालय में जेडीयू के प्रदेश नेता वसील अहमद खान ने गहरा दुःख जताया। वहीं उन्होंने बताया कि सीपी सिंह आखरी सांस मुंबई में ली। उन्होंने अपना सफर मुंबई में जीरो से शुरू की और एक बडे व्यवसाई के रूप में अपना नाम स्थापित किया। उन्होंने राजनीतिक सफर में मुंबई से लोकसभा चुनाव शरद पवार की पार्टी से लड़े और केसरिया विधानसभा का चुनाव भी पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की पार्टी से लड़े। वह एक समाजसेवी थे और उन्होंने बिहार में खासकर चंपारण के लोगों को  इलाज के दौरान मुंबई में काफी मदद की। उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई। उन्होंने दिवंगत को शत-शत नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव जेडीयू  नेता वसील अहमद खान, लल्लन सिंह, राजेंद्र सिंह रमण, अभय कुमार सिंह, नंदकिशोर सिंह, अतीक अहमद खान, नेजाम खान, चुन्नू सिंह, रंजन सिंह, पप्पू सिंह, इरफान खान, उप मुख्य पार्षद रौशन कुमार, इकराम खान, हेमंत सिंह, अनिल सिंह, अशोक सिंह, कामेश्वर सिंह, संजय जयसवाल, रौशन जयसवाल सहित अन्य लोगों ने भी शोक जताया। 

Post a Comment

أحدث أقدم