बिहार: होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

पटना/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाये लॉकडाउन के बीच बिहार ले पूर्णिया जिले में पुलिस ने सेक्स रैकेट के एक बड़े धंधे का खुलासा किया है। जिले के लाइन बाजार स्थित होटल उत्सव ग्रैंड में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल कॉल गर्ल को गिरफ्तार किया है, जिसकी उम्र 20 से 24 साल बताई जा रही है। ये कॉल गर्ल लॉकडाउन में एक होटल के कमरे से पकड़ी गई है। 

बंद कमरे से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि कई दिनों यहां सेक्स रैकेट के धंधे का संचालन किया जा रहा था। अक्सर लोग लड़कियों को आते-जाते देखते रहते थे। लेकिन पुख्ता सबूत नहीं होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। 

रविवार को पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस ने फौरन टीम गठित कर छापेमारी की। पुलिस ने होटल में धावा बोलकर एक लड़की को गिरफ्तार किया, जो इस धंधे में संलिप्त है। पुलिस ने इस होटल के एक कमरे से कॉल गर्ल को पकड़ा है, जो जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल है। पकड़ी गई लड़की ने शहर के कई होटलों का नाम लिया है, जहां सेक्स रैकेट का संचालन किया जाता है। 

लड़की ने कई लोगों का नाम भी लिया है, जो इस धंधे में शामिल हैं। सेक्स रैकेट में शामिल अन्य आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे हैं। सिर्फ एक लड़की पकड़ी गई है। बताया जा रहा है कि छापेमारी से पहले ही एक लड़की भी भागने में सफल रही। बताया जा रहा है कि होटल के कमरों से शक्तिवर्धक दवाइयां और आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं। होटल के परिसर में भरी मात्रा में यूज किये गए कंडोम मिलें हैं।

पुलिस ने बताया है कि पकड़ी गई कॉल गर्ल ने इस रैकेट का खुलासा करते हुए बताया कि उसे शकीला और मंजू देवी द्वारा प्रताडित कर धंधे में भेजा जाता है। इसके अलावा दर्जनों लड़कियों और भी यहीं, जिस्मफरोशी  का धंधा करवाया जाता है। मंजू देवी लाइन बाजार स्थित एक छोटा सा खाने का ढाबा भी चलाती है, जिसके पीछे जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। 

पकड़ी गई युवती ने सारी जानकारी कैमरे के सामने दी है। पकड़ी गई लडकी की निशानदेही पर जब पूर्णिया पुलिस मंजू देवी के होटल पहुंची, तो पुलिस ने देखा कि मंजू होटल से फरार हो चुकी थी। पूर्णिया एसपी विशाल शर्मा ने बताया कि एक लड़की को पकड़ा गया है। मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की छापेमारी के दौरान संचालक फरार हो गया है। गिरफ्तार लड़की से पूछताछ जारी है। लड़की ने जिन लोगों का नाम नहीं किया है, उनकी भी तलाश जारी है। कई अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है, जहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने