गुजरात में आप राजनीतिक डांडिया करने तैयार, केजरीवाल का ऐलान



2022 विधानसभा चुनाव में सारी सीटों पर लड़ेगी आप, त्रिकोणीय मुकाबले के आसार 

नई दिल्ली/अक्षरसत्ता/ऑनलाइन। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अहमदाबाद पहुंचने के बाद अपने पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ये ऐलान कर दिया है कि साल 2022 में होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों में आप सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी आप में शामिल
गुजरात पहुंच आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पार्टी कार्यालय के उद्घाटन के बाद गुजरात  के वरिष्ठ पत्रकार इसुदानभाई गढ़वी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आप की सदस्यता ली। बता दें कि आम आदमी पार्टी ने सूरत में स्थानीय चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। 

इस बार त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला
गुजरात की सियासत को लेकर केजरीवाल खासे उत्साहित रहते हैं। भाजपा के गढ़ में वह मानते हैं कि कांग्रेस का वजूद वहां कुछ खास नहीं है। आप कांग्रेस को भाजपा का बी टीम मानती हैं। इसकी वजह है कि हर बार भाजपा ही बाजी मार ले जाती हैं। इस बार आप गुजरात की राजनीति में अपनी धाक जमाना चाहती है। सूरत में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखें तो इस बार का मुकाबला भाजपा और कांग्रेस की बजाय त्रिकोणीय बन सकता है।  

Post a Comment

और नया पुराने