बिहार : पूर्वी चंपारण में अगले तीन दिनों तक जिले में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी



रिपोर्टर सतीश मिश्रा 
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र, पूर्वी चंपारण द्वारा जिले को अगले तीन दिन तक अलर्ट पर रखा गया है। अगले तीन दिनों तक जिले में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है।

जिला में लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ते जा रहा है। जिला आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा आज सुबह 8 बजे सारे नदियों का जलस्तर मापा गया जो इस प्रकार है।

• बाल्मीकिनगर बैराज (गंडक) का जलस्तर 106.83 mtr मापा गया, जबकि इसका खतरे का स्तर 109.667mtr और उच्चतम बाढ़ स्तर 112.40mtr है। 
•  लालबकैया (गोआबरी) का जलस्तर 69.10mtr मापा गया, जबकि इसके खतरे का स्तर 71.12 mtr है और उच्चतम बाढ़ स्तर 73.80 mtr है।
• गंडक चटिया का जलस्तर 68.15 mtr मापा गया, जबकि इसके खतरे का स्तर 69.167 mtr है और उच्चतम बाढ़ स्तर 70.04 mtr है।
• लालबेगिया सिकरहना का जलस्तर 62.42 mtr मापा गया, जबकि इसके खतरे का स्तर 63.195 mtr है और उच्चतम बाढ़ स्तर 67.02 mtr है।
• डुमरिया घाट (गंडक) का जलस्तर 63.16 mtr मापा गया, जबकि इसके खतरे का स्तर 62.02 mtr है और उच्चतम बाढ़ स्तर 64.10 mtr है।
• अहिरौलिया (बूढ़ी गंडक) का जलस्तर 56.02 mtr मापा गया, जबकि इसके खतरे का स्तर 59.62 mtr है और उच्चतम बाढ़ स्तर 61.67 mtr है।

पूर्वी चंपारण जिला के केसरिया, संग्रामपुर, अरेराज और सुगौली प्रखंड के कुल 24 पंचायतों के कुल 62 गांव बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की जनसंख्या कुल 45061 और पशुओं की संख्या 492 चिन्हित की गई है। 

जिला प्रशासन द्वारा इन क्षेत्रों में अभी तक कुल 3197 पॉलिथीन सीट्स वितरित किया गया है।  इन क्षेत्रों में  सरकारी कार्यों के लिए 2 मोटर बोट, 2 नाव और निजी कार्यों के लिए 43 नाव चलाए जा रहे हैं। 

घरों में पानी घुसने के कारण अब तक कुल 4401 (अरेराज - 421  सुगौली- 3980) लोग निष्क्रमित हो गए है। जिनके लिए जिला प्रशासन द्वारा 2 जगहों पर सामूहिक रसोई चलाई जा रही है, जिसमें अभी तक कुल 1615 भोजन कर चुके है।

Post a Comment

أحدث أقدم