बिहार : बीच मझधार में भी नहीं छोड़ा नई नवेली दुल्हन का साथ, दूल्हे ने अपने कंधे पर उठाकर नदी कराई पार



पटना/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। किशनगंज जिले में नदी की तेज धारा में मुसीबत का सामना करना पड़ा तो दुल्हन को पानी की धारा पार कराने की जिम्मेदारी दूल्हे ने ले ली। बिना किसी हिचक के दूल्हे ने अपनी दुल्हनिया को कंधे पर टांग लिया और बढ़ गए।

सोशल मीडिया पर इसका वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। यह वाकया किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत का बताया जा रहा है। जिसमें पलसा कनकई घाट पर बारात नदी पार करने का प्रयास कर रही है। शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही बारात कनकई नदी की तेज धारा में फंस गई।

बाराती तो पैदल ही पार कर गए, लेकिन दुल्हन फंस गई। इसके बाद दूल्हा शिवा कुमार ने अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर उठाकर कनकई नदी पार कराई। 

लोहागडा का शिवा कुमार बारात लेकर सिंघीमारी के पलसा गांव गया था। शादी के बाद दुल्हन लेकर बारात वापस लौट रही थी। जिस दौरान कनकई नदी की तेज धारा में बारात फंस गई। इसी दौरान किसी ने एक फोटो भी ले लिया और उसे शेयर कर दिया। देखते ही देखते लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे.

Post a Comment

أحدث أقدم