बिहार : जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया बनकटवा प्रखंड का भ्रमण


रिपोर्टर सतीश मिश्रा
मोतिहारी/पूर्वी चंपारण/बिहार/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड के बिजबनी दक्षिण  पंचायत के विभिन्न गांव का दौरा किया। उन्होंने लोगों से वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की।  सभी लोगों ने कहा कि हम लोगों ने वैक्सीनेशन ले लिया है।

जिलाधिकारी ने भ्रमण के दैरान कोविड टीकाकरण के बारे में डोर टू डोर जाकर जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पंचायत के सभी  जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी आप लोगों ने एक साहस का कार्य करते हुए संपूर्ण टीकाकरण लगवाया।

उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया, वर्तमान मुखिया, जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर इंडिया, प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य हेतु धन्यवाद दिया।  जिलाधिकारी ने कहा कि इस प्रखंड के लोगों ने दूसरे प्रखंडों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।  लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता प्राप्त हुआ है ।

उन्होंने कहा कि इसी तरह से सेकंड डोज लेने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण होगा। जिला पदाधिकारी ने लोगों से कहा कि अभी भी आप लोगों के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, मास का उपयोग किया जाना अनिवार्य है।

जिलाधिकारी ने बनकटवा प्रखंड के बीजबनी दक्षिणी पंचायत में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ  बैठक की। जिलाधिकारी द्वारा बिजबानी पंचायत दक्षिणी में जल- जीवन- हरियाली योजना के तहत वृक्षारोपण किया गया।

उक्त मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना, भूमि सुधार उप समाहर्ता ढाका, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के कर्मी, जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।

Post a Comment

और नया पुराने