बालाघाट : दो साल से परेशान थी महिला, डॉक्टर ने आपरेशन कर निकाला ट्यूमर


बालाघाट/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती एक महिला का डॉक्टर प्रतिभा खोब्रागड़े द्वारा आपरेशन कर करीब 8 किलो का ट्यूमर बाहर निकाला गया। जिससे दो साल से परेशान महिला को परेशानी से निजात मिल गई। दरअसल, वारासिवनी के ग्राम खापा की रहने वाली तारन बाई 50 वर्ष को दो साल से ट्यूमर हो गया था। जिससे उसके बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आपरेशन होने के बाद पूछताछ में तारन बाई ने कहा कि आपरेशन के बाद उसकी तबीयत बेहतर है। इसके पहले पसलियों में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टर प्रतिभा खोब्रागड़े के अनुसार 50 वर्षीय महिला को ट्यूमर हो गया था। जिसके परिवार वालों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराए थे। 23 जून को महिला का सकुशल आपरेशन किया गया और ट्यूमर को बाहर निकाला गया। इस तरह की बीमारी महिलाओं ने होने की संभावना बनी रहती है। इससे कैंसर भी हो सकता है, लेकिन इस महिला के आपरेशन से जो ट्यूमर निकला है वह कैंसर ट्यूमर नहीं है। आपरेशन के बाद से महिला ठीक है।

Post a Comment

أحدث أقدم