बालाघाट : एथलीट मिल्खासिंह केवल खिलाड़ी नहीं, प्रेरणास्त्रोत थे - पाठक



एथलीट मिल्खासिंह के निधन पर नेहरू स्पोर्टिंग क्लब और कबड्डी संघ ने दी श्रद्धांजलि
बालाघाट/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। देश के दमदार धावक और अपनी उपलब्धियों से विश्व में हिन्दुस्तान का नाम करने वाले एथलीट मिल्खासिंह के निधन पर नेहरू स्पोर्टिंग क्लब एवं कबड्डी संघ ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नेहरू स्पोर्टिंग क्लब और कबड्डी संघ जिलाध्यक्ष राजेश पाठक ने कहा कि देश ने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है। एक तेज धावक और स्पोर्टिंग व्यक्तित्व के धनी मिल्खासिंह ने अपनी उपलब्धियों से देश को गौरान्वित किया था। जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन खेल को समर्पित कर दिया और अंतिम दिनों में भी वह खेल क्षेत्र से जुड़े रहे।
श्री पाठक ने कहा कि वह केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि देश के करोड़ो लोगों के प्रेरणास्त्रोत थे। आज भी जब कोई एथलीट बनना चाहता है तो उसका सपना होता है कि वह मिल्खासिंह की तरह बने। देश उन्हें हमेशा याद रखेगा। देश में जब भी उड़ान की कहानी लिखी जायेगी, तब ऐसी शख्सियत का नाम जरूर आयेगा। जिन्होंने रेस के मैदान में देश के करोड़ो युवाओं के सपनों को नई उंचाई दी। देश के भारत के गौरव के साथ ही एक महान एथलीट और इंसान को खो दिया। जिनकी विरासत पर हम सभी भारतीय को गर्व है।
देश के महान एथलीट मिल्खासिंह के निधन पर नेहरू स्पोर्टिंग क्लब महासचिव विजय वर्मा, ज्ञानचंद बाफना, प्रेमचंद वैद्य, ऋषभ वैद्य, अनिल धुवारे, मकरंध अंधारे, तुषार मानकर, अरविंद जायसवाल, प्रमोद तिवारी, राजकुमार शांडिल्य, गोपाल वर्मा, खुशाल वैद्य, सुधांशु तिवारी, सुशील वर्मा, विनोद साहू, रमेश उईके, चीनू गंगवानी, ब्रजेश मिश्रा, कबड्डी संघ सुशील पॉलीवाल, कुशल वैध, उमेश जायसवाल, प्रमोद तिवारी, रमेश दीक्षित, भीमराज ठाकरे, बबन मरकाम, खेमलाल वरकडे़, राजेन्द्र शिवहरे, सुब्रत राय, संदीप कोहरे, ब्रजेन्द्र उईके, संजू वरकड़े, संदीप कोकोटे, हिमेश्वर परते ने शोक व्यक्त अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post