कई राज्यों के राज्‍यपाल बदले, मंगूभाई जगनभाई मध्यप्रदेश के नये राज्यपाल

मध्यप्रदेश के नये राज्यपाल मंगूभाई जगनभाई 
नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कैबिनेट विस्तार से पहले कई राज्यों के राज्यपालों को बदल दिया गया है। राष्‍ट्रपति भवन की ओर से मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत को अब कर्नाटक का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को गोवा का राज्‍यपाल बनाया गया है। इसी तरह हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य को त्रिपुरा भेजा गया है। वहीं त्रिपुरा के राज्‍यपाल रमेश बैस को झारखंड का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया है। हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल से हरियाणा भेजा गया है। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को हिमाचल का राज्यपाल बनाया गया है। मंगूभाई जगनभाई मध्यप्रदेश के नये राज्यपाल होंगे। आंध्र प्रदेश के भाजपा नेता हरि बाबू कंभमपति को मिजोरम का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Post a Comment

أحدث أقدم