मध्य प्रदेश कुआं हादसा : अब तक तीन के शव मिले, राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की



नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिश में एक कुएं में कई लोगों के गिरने की घटना पर दुख व्यक्त करते हुए शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। उन्होंने इस घटना से संबंधित खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, बेहद दुखद। मृतकों के परिवारजनों को शोक संवेदनाए कांग्रेस साथियों से अपील है कि बचाव कार्य में हर संभव मदद करें। 

गौरतलब है कि विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार की शाम को कुएं में गिरे एक बच्चे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे कई लोगों में से अब तक तीन के शव निकाले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यालय ने बताया कि कुएं में गिरे लोगों में से दो लोगों के शव कल देर रात और एक का शव शुक्रवार सुबह को निकाला गया। साथ ही बचाव अभियान अभी जारी है।

Post a Comment

और नया पुराने