मुजफ्फरपुरः दामाद संग सास ने रचा ली शादी, पुलिस ने शांतिभंग करने के आरोप में भेजा जेल


पटना/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक सास ने अपने ही दामाद से शादी रचा ली। इस शादी की खबर फैलते ही परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। यह शादी चर्चा का विषय बन गया है। सास और दामाद की प्रेम कहानी जंगल की आग की तरह फैल गई है। महिला के पति और उसकी बेटी को जब इस मामले की जानकारी मिली तो घर में खूब बवाल हुआ। जानकारी के अनुसार जिले के भौराकलां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी बेटी की शादी की थी।

बेटी की शादी के बाद उसे अपने दामाद से प्यार हो गया। इसके बाद दोनों 10 महीने पहले घर से भाग निकले। परिजनों ने उनके फरार होने के बाद किसी तरह कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब 10 महीने बाद दोनों कोर्ट मैरिज करके घर वापस लौटे। इस पर महिला की बेटी ने आपत्ति जताई तो घर में हाईवोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। घर में हंगामा होते देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस के सामने सास और दामाद एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। मामले को बढ़ता देख पुलिस ने दोनों का शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

फिलहाल गांव में सास और दामाद की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने से परिवार के लोगों ने दोनों से किनारा कर लिया है। भौराकलां थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी एक सास ने अपने दामाद से शादी रचा ली है। वह शादी करके 10 महीने बाद जबरन घर में आये हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم