नरसिंहपुर/संदीप मुदलियार बने प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष

                  
नरसिंहपुर/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह,पूर्व कैबिनेट मंत्री पी सी शर्मा,की सहमति से मध्य प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के  प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल दास मरेले की  सहमति से कांग्रेस पार्टी ने कई वर्षों से निष्ठा पूर्वक अपनी सेवा दे रहे युवा नेता संदीप मुदलियार को प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

मुदलियार की इस नियुक्ति पर नगर पालिका उपाध्यक्ष सरोज राय, एड जोगेंद सिंह, दलपत सिंह कुशवाहा, चंद्र प्रकाश यादव, राजेंद्र नेमा, महेश खीरा, डॉ. राजकुमार नेमा, आशीष राजवाद्य, पार्षद अस्सु नेमा, विशाल राय, पार्षद सूरज साहू, पार्षद स्वतंत्र नेमा,पार्षद बब्लू खान, संदीप दुबे, रज्जू पाठक,बुद्धि प्रकाश विश्वकर्मा,राजेश तिवारी, रामकुमारी सोनी, अतुल चौरसिया, ताज आजाद खान, रितेश नामदेव, रफीकुद्दीन, राजा ठाकुर, सुभोद नामदेव, सोहन राजपूत, विवेक नोरिया, रेहान खान, दिनेश कोरी, विजय बैरागी, दीपक ठाकुर, अजय ठाकुर, दशरथ वंशकार, आजाद खान, सानू उस्मानी, अनिल ठाकुर आदि कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم