बालाघाट : नई हवाई सेवाएं शुरू, प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा - हेमेन्द्र क्षीरसागर




बालाघाट/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति दिशा भारत सरकार, बालाघाट सदस्य व राष्ट्रीय युवा सहकारिता समिति मर्यादित नई दिल्ली के संचालक हेमेन्द्र क्षीरसागर ने कहा है कि उड़ान योजना के चलते आम लोग भी सुगमता के साथ हवाई यात्रा कर पा रहे हैं। सिलसिले में मध्यप्रदेश प्रगति की नव उड़ान पर है। केन्द्र सरकार लगातार इस योजना के विस्तार पर काम कर रही है। 

क्षीरसागर ने एक बयान जारी कर कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने मध्य प्रदेश में नई हवाई सेवाएं शुरू की हैं। इस जनहितैषी कदम के लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देते हैं। क्षीरसागर ने कहा कि यह उड़ान योजना मध्यप्रदेश से 8 नई उड़ाने ग्वालियर. मुम्बई. ग्वालियर, ग्वालियर. पुणे. ग्वालियर, जबलपुर. सूरत. जबलपुर और अहमदाबाद. ग्वालियर. अहमदाबाद शुरू की गई है। इसी तरह स्पाइसजेट अक्टूबर 2021 से खजुराहो.दिल्ली.खजुराहो रूट शुरू करने जा रही है। इसके अलावा 18 जुलाई, 2021 से स्पाइसजेट दिल्ली. जबलपुर. दिल्ली रूट पर भी एक अतिरिक्त उड़ान भी जोड़ी जा रही है। इसका फायदा प्रदेश के आम लोगों को तो मिलेगा ही, साथ ही प्रदेश में व्यापार की नई संभावनाएं बढ़ेंगी और प्रदेश विकास की नई ऊंचाईयों को छुएगा।
सिंधिया ने मप्र को दी बड़ी सौगात

क्षीरसागर ने आगे कहा कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्यातिरादित्य सिंधिया व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से ग्वालियर से पांच शहरों के लिए हवाई सेवा का शुभारंभ किया। मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार के बाद जैसे ही ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया, उसके कुछ ही दिन बाद ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर उन्होंने मध्य प्रदेश के लोगों को बड़ी सौगात देने की घोषणा की थी, ताकि आम लोग भी सुगमता के साथ हवाई यात्रा कर सकें। इस योजना के तहत अब छोटे शहरों और बड़े शहरों व महानगरो को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने