मण्डला : गौंडी भाषा से संबंधित अभिलेखों को संरक्षित करें - कलेक्टर हर्षिका सिंह


गौंडी पब्लिक ट्रस्ट की बैठक आयोजित
रिपोर्टर विजय पटेल
मण्डला/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने गौंडी पब्लिक ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि गौंडी भाषा से संबंधित अभिलेखों को संरक्षित करें। अभिलेखों को संरक्षण के लिए उचित कदम उठाएं। इन अभिलेखों की विस्तृत सूची बनाएं। 

श्रीमती सिंह ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि गौंडी ट्रस्ट के दस्तावेजों के साथ-साथ अन्य ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सामग्री को व्यवस्थित करें तथा इसकी सुरक्षा के लिए इंतजाम करें। उन्होंने ट्रस्ट में नए लोगों को शामिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौंडी पब्लिक ट्रस्ट की ट्रस्ट डीड को सार्वजनिक करें। 

कलेक्टर ने गौंडी पब्लिक ट्रस्ट के संचालक की मृत्यु के बाद ट्रस्ट के भावी संचालन संबंधी जानकारी मांगी। उन्होंने गौंडी पब्लिक ट्रस्ट के प्रकाशन की आय से नए प्रकाशन की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौंडी भाषा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी की सभी सामग्री का प्रकाशन करें तथा इन क्षेत्रों में रूचि रखने वाले व्यक्ति को ट्रस्ट में शामिल करें।

Post a Comment

أحدث أقدم