ओलंपिक : जापान की 12 साल की हिराकी को स्केटबोर्डिंग में रजत !



टोक्यो/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जापान की 12 वर्ष की कोकोना हिराकी ने स्केटबोर्डिंग में महिलाओं के पार्क इवेंट में रजत पदक जीता जो जापान की सबसे युवा ओलंपिक पदक विजेता है। इस वर्ग में जापान की ही साकुरा योसोजुमी को स्वर्ण और ब्रिटेन की स्काय ब्राउन को कांस्य पदक मिला। योसोजुमी ने पहले ही दौर में 60.09 अंक बनाये और 60 अंक पार करने वाली वह अकेली खिलाड़ी रही। इससे बाकी खिलाड़ियों पर दबाव बन गया और वे उससे आगे नहीं निकल सके। जापान ने पुरुषों और महिलाओं के स्ट्रीट वर्ग में भी स्वर्ण पदक जीते थे।

Post a Comment

और नया पुराने