मध्य प्रदेश : बेटियों के जन्म पर 2000, कॉलेज एडमिशन पर 20 हजार देगी सरकार : शिवराज

भोपाल/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। जिसके तहत अब सरकार प्रदेश में बेटियों के जन्म पर 2000 रुपए की आर्थिक मदद देगी। साथ ही बेटियों के कॉलेज में एडमिशन पर 20 हजार रुपए की मदद भी दी जाएगी। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण के बाद सीएम शिवराज ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इसी दौरान मुख्यमंत्री ने उक्त ऐलान किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कई और अहम ऐलान किए। जिनमें बताया कि प्रदेश में अब तक 3 करोड़ 75 लाख लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

महिलाओं के लिए एक और अहम घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने पर रजिस्ट्री में स्टाम्प ड्यूटी सिर्फ एक फीसदी ही लगेगी। प्रदेश में 2 हजार किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी। 1.22 करोड़ लोगों को घर में साफ पानी उपलब्ध कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। साथ ही बिजनेस के लिए कर्ज लेने पर सरकार बैंक गारंटी देगी। 


प्रदेश में अलग-अलग क्लस्टर बनाकर लघु उद्योगों को बढ़ावा दिया जा रहा है। साथ ही अनुसूचित जाति की सुरक्षा, सम्मान और शिक्षा की पूरी व्यवस्था की जाएगी। सीएम ने पूर्व की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 27 फीसदी आरक्षण के नाम पर जनता के साथ बीते दिनों धोखा हुआ। सीएम ने प्रदेश में पिछड़े वर्ग के लिए नया कमीशन बनाने का भी ऐलान किया। 

सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में 2 हजार मेगावाट बिजली बनाएंगे। सभी सरकारी भवन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। प्रदेश में 1100 करोड़ रुपए किसानों के खाते में डाले गए हैं। 2.50 लाख लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जा चुका है। सीएम ने सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दीं. 

Post a Comment

أحدث أقدم