दिल्ली नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा-एबीवीपी के कई बड़े नेता आप में शामिल

नई दिल्ली/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। भाजपा-एबीवीपी के कई बड़े नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय ने टोपी और पटका पहनाकर आम आदमी पार्टी में शामिल कराया। दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली उपचुनाव के परिणामों ने पहले ही बता दिया है कि नगर निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। भारतीय जनता पार्टी ने निगम के अंदर भ्रष्टाचार-निकम्मेपन के नए रिकॉर्ड बनाए हैं, एमसीडी से भ्रष्टाचार को खत्म करने का अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह, एबीवीपी से आनंद सिंह, एसजीएनडी खालसा कॉलेज के 2015-16 में अध्यक्ष रहे अभिषेक पांडेय, श्याम लाल कॉलेज के खेल सचिव रहे प्रवीण डागर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। 

आम आदमी पार्टी में आज एबीवीपी-भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक दिलीप पांडेय की मौजूदगी में ‘आप’ की सदस्यता ली। इस दौरान दिलीप पांडे ने कहा कि दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अलग-अलग पृष्ठभूमि के सामाजिक, राजनीतिक, बौद्धिक तबके के लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। तिमारपुर विधानसभा से पूर्व में भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे बहुत सारे लोग आज आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बन रहे हैं। एसजीएनडी खालसा कॉलेज के 2015-16 में अध्यक्ष रहे और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की दिल्ली प्रदेश की कमेटी में सदस्य रहे अभिषेक पांडे और श्याम लाल कॉलेज के पूर्व खेल सचिव रहे प्रवीण डागर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का भारोसा है कि बड़ी संख्या में लोगों के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का पूरी दिल्ली को सुंदर बनाने का सपना साकार होगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल के सपने को साकार करने के रास्ते में सबसे बड़ा रोड़ा भारतीय जनता पार्टी का निगम के अंदर होना है। नगर निगम के अंदर आम आदमी पार्टी को लाने के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली उपचुनाव के परिणामों ने इस बार दिल्ली की जनता के मन के बारे में बताया है। दिल्ली की जनता ने एडवांस में बताया दिया कि निगम चुनावों में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। उप चुनावों को प्री पोल सर्वे मानते हुए विश्वास से कह सकते हैं कि आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिलेगी। दूसरी पार्टियों के लोगों के अधिक से अधिक जुड़ने और मेहनत से निश्चित ही निगम के अंदर हम झाड़ू चला पाएंगे। 

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले अभिषेक पांडे ने कहा कि आम आदमी पार्टी परिवार से जुड़ने का मौका देने के लिए सभी का आभारी हूं। आम आदमी पार्टी की नीतियों पर चलकर तिमारपुर विधानसभा के लोगों की बेहतरी के लिए काम करूंगा।  

भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के जिला मंत्री अनुज सिंह, एबीवीपी से आनंद सिंह, बीजेपी पूर्वांजल मोर्चा के प्रचार मंत्री बलिंदर सहानी, आरडब्ल्यूए प्रधान जयराम, राजीव सिंह, भरत कुमार, विनय डबास, सैमसन, पुरोहित, रोहन कौशिक, अंशुर, प्रवेश, प्रकाश कुमार, शंकर कुमार, आकाश कुमार, रतन, नवल किशोर, विजय, कुलदीप, हर्ष, चंदन सिंह, विवेक सिंह, अरविंद सिंह, विकास कुमार, सुनील कुमार और चिराग शर्मा आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।

Post a Comment

أحدث أقدم