ओलंपिक : भारत को एक और मेडल की उम्मीदों के पंख लगे


ब्रिटेन को 3-1 से हराकर भारतीय हाकी टीम सेमीफाइनल में !

टोक्यो/अक्षर सत्ता/ऑनलाइन। भारत की पुरुष हॉकी टीम ने ओलंपिक के क्वार्टर फाइनल मैच में ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही भारत के एक और मेडल की उम्मीदों को भी पंख लग गये हैं। पहला क्वार्टर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ 1-0 से आगे थी। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने एक गोल और दाग कर 2 गोल की बढ़त हासिल कर ली। 

टीम इंडिया की ओर से पहला गोल दिलप्रीत सिंह ने दागा। दिलप्रीत सिंह ने 7वें मिनट में गोल दागा। दूसरा गोल गुरजंट सिंह ने किया। वहीं ब्रिटेन ने तीसरे क्वार्टर के आखिरी मिनट में भारत पर खासा दबाव बना दिया। आखिरी कुछ सेकेंड में मिले पैनल्टी कार्नर में ब्रिटेन ने एक गोल दाग कर मैच में वापसी की। तीसरा क्वार्टर समाप्त होने पर भारत 2-1 से आगे था। चौथे क्वार्टर में आखिरी 5 मिनट में भारत के हार्दिक ने शानदार फील्ड गोल कर के भारत को 3-1 की बढ़त दिला दी।

Post a Comment

और नया पुराने